बर्फबारी लाई लोगों के लिए मुसीबत

देहरादून। राज्य  में जारी बारिश और बर्फबारी का दौर थम चुका है, लेकिन बर्फबारी के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों  के कई गांवों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। गांवों में बिजली आपूर्ति ठप  होने  से लोगों कीे मुसीबत बढ़ गई है।ं  भारी बर्फबारी के बाद बदरीनाथ.गंगोत्री, यमुनोत्री और पिथौरागढ़ हाईवे के अलावा 80 से अधिक संपर्क मार्ग  बंद हैं। जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़कों से बर्फ हटाने का काम किया जा रहे है जिससे आवाजाही हो सके।  
रविावार को सुबह धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन बर्फीली हवा  लोगों को परेशान करती रही। बदरीनाथ और केदारनाथ में पांच से छह फीट उंची बर्फ की चादर बिछी हुई है। उत्तरकाशी की गंगा और यमुना घाटी के साथ ही चमोली की नीती.माणा व रुद्रप्रयाग की केदार घाटी बर्फ से ढक गई है। चमोली में 135ए उत्तरकाशी में 35 और देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र में 30 से ज्यादा गांव बर्फबारी के कारण जिला मुख्यालयों से कटे हुए हैं। टिहरी, पौड़ी और रुद्रप्रयाग  के कई गांवों के लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।