नैनीताल। नैनीताल निवासी अंतरराष्ट्रीय छायाकार पद्मश्री अनूप साह व उनकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गए। दिल्घ्ली के कैलाश हॉस्पिटल में दोनों का उपचार चल रहा है। पद्मश्री साह की पत्नी अमेरिका में बेटी पास गई थीं। मंगलवार रात वी अमेरिका से लौटीं तो साह उन्हें रिसीव करने दिल्ली गए थे। लौटते समय हादसा हो गया। साह को 350 से ज्यादा उनके फोटोग्राफ्स को पुरस्कार मिल चुका है, जबकि 3500 से ज्यादा फोटोग्राफ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों का हिस्सा बन चुके हैं। अनूप शाह कई ट्रैकिंग अभियानों में शामिल रह चुके हैं, उन्होंने छह दुर्गम चोटियों पर सफल आरोहण किया है। स्वभाव से बेहद शांत अनूप शाह को उत्तराखंड के पर्यावरण और जैव विविधता की गहरी जानकारी है। उन्हें हिमालय, यहां की वनस्पतियों और जैव विविधता का इन्साइक्लोपिडिया कहा जाता है। वो पर्यावरण संरक्षण के लिए समय-समय पर मुहिम चलाते रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय हादसे में फोटोग्राफर जख्मी