महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम के तेरह दिन बाद भी राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर असमंजस बरकरार है। भाजपा और शिवसेना में जहां सीएम पद को लेकर पेंच फंसा है। वहीं कांग्रेस.एनसीपी सावधानीपूर्वक अपनी चालें चल रहे हैं। वहीं राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से महाराष्ट्र भाजपा के प्रतिनिधिमंडन ने मुलाकात की। मुलाकात के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि जनता ने भाजपा.शिवसेना को बहुमत दिया है। सरकार बनाने में देरी हो रही हैए अब तक सरकार बन जानी चाहिए थी। हम राज्य में कानूनी विकल्पों और राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए राज्यपाल से मिले। हम आलाकमान से चर्चा कर आगे की रणनीति तय करेंगे। शिवसेना के नवनिर्वाचित विधायकों की मातोश्री ;शिवसेना मुख्यालय में हो रही बैठक खत्म हो गई है। सूत्रों के अनुसार, विधायकों ने उद्धव ठाकरे पर फैसला छोड़ दिया है। बैठक के बाद शिवसेना विधायक गुलाबराव पाटिल ने कहा कि हम अगले दो दिनों के लिए होटल में रुकेंगे। हम वही करेंगे जो उद्धव ठाकरे करने के लिए कहेंगे। शिवसेना अपने विधायकों को रंगशारदा होटल लेकर जा रही है। उसे आशंका है कि विधायकों को तोड़ा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार गठन को लेकर शिवसेना से बातचीत चल रही है। देवेंद्र फडणवीस ही महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री होंगे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के ज्यादा विधायक होते हैं मुख्यमंत्री उसी का होता है। भाजपा के पास राज्य में 105 विधायक हैं। इसलिए यह साफ है कि मुख्यमंत्री भाजपा का ही होगा। गडकरी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ का महाराष्ट्र सरकार गठन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने खुद के महाराष्ट्र की राजनीति में वापसी को लेकर चल रहे खबरों पर कहा कि वह केंद्र में ही बने रहेंगे। महाराष्ट्र वापस जाने का कोई सवाल ही नहीं है। महाराष्ट्र के वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि उनकी पार्टी राज्य में अल्पमत सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ भाजपा प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात से पहले संवाददाताओं से मुनगंटीवार ने कहा कि किसी भी दल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व एवं स्वीकार्यता को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।
राज्य में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 14 दिन बाद भी सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच उन्होंने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र में अल्पमत सरकार बनाने के खिलाफ है। मुनगंटीवार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की अगुवाई में भाजपा प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करने जा रहा है और नौ नवंबर को मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद भाजपा के रुख के बारे में उन्हें सूचित करेगा।
राजभवन पहुंची भाजपा