भुवनेश्वर। भारत एक और परमाणु मिसाइल के परीक्षण के लिए तैयार है। भारत शुक्रवार 8 नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से पनडुब्बी के जरिए के-4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करने जा रहा है। समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस बात की जानकारी दी है। पनडुब्बियों से अपने दुश्मन के ठिकानों को मार गिराने की क्षमताओं को और मजबूत करने के लिए भारत शुक्रवार को एक और कदम आगे बढ़ाएगा। के-4 परमाणु मिसाइल की मारक क्षमता 3500 किलोमीटर बताई जा रही है। यह मिसाइल प्रणाली रक्षा एवं अनुसंधान विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा अरिहंत श्रेणी की परमाणु परनडुब्बियों के लिए विकसित की जा रहा है। अरिहंत परमाणु परनडुब्बियां भारत द्वारा विकसित की जा रही हैं। यह पनडुब्बियां भारत के परमाणु परीक्षण का मुख्य आधार होंगी। सरकारी सूत्रों ने कहा किए डीआरडीओ शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम कट से एक अंडरवॉटर प्लेटफॉर्म से के.4 परमाणु मिसाइल का परीक्षण करेगा। इस परीक्षण के दौरान डीआरडीओ मिसाइल प्रणाली में उन्नत प्रणालियों का टेस्ट करेगा। के.4 दो परमाणु पनडुब्बी मिसाइलों में से हैए जिसे भारत द्वारा विकसित किया जा रहा है। एक अन्य मिसाइल B0-5 है, जिसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर से भी अधिक है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि डीआरडीओ पूरी रेज पर मिसाइल का परीक्षण करेगा या कम दूरी पर। हालांकि, भारत द्वारा नियोजित टेस्ट.फायरिंग के लिए लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण के लिए NOTAM (नोटिस टू एयरमेन)और समुद्र को लेकर चेतावनी पहले ही जारी की जा चुकी है।
परमाणु मिसाइल के परीक्षण के लिए भारत तैयार