ऊंची चोटियां हुई धवल

 


 हिमाचल और उत्तराखंड के  कई पहाड़ियों में बर्फबाारी होने से मौसम सुहाना हो गया है। सर्द हवाएं चलने से मौसम में भी बदलाव आ गया है। उततराखं के पिथौरागढ़ के पहाड़ियों पर बर्फबारी होने से मौसम सुहाना हो गया है। हिमालच के  धौलाधार सहित किन्‍नौर के पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। लाहुल स्पीति व कुल्लू व मनाली की पहाड़ियों में बर्फ के फाहे गिरना शुरू हाे गए हैं। लाहुल घाटी के ऊंचाई वाले गांवों में भी बर्फ़बारी हुई हैए जबकि समस्त घाटी बादलों से ढकी हुई है। बारालाचा दर्रे में हो रही बर्फ़बारी के कारण रविवार को मनाली.लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। जांस्कर वैली की ओर जाने वाले वाहनों के पहिये भी शिंकुला दर्रे में हो रही बर्फ़बारी से थम गए हैं। रोहतांग दर्रे में भी बर्फ के फाहे गिर रहे हैं। लेकिन वाहनों की आवाजाही सुचारू है। बर्फ के दीदार करने रोहतांग गए सैलानी भी बर्फ के फाहे देख खासे उत्साहित हो रहे हैं।