भाजपा से कई बेदखल


देहरादून। जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ व कनिष्ठ उपप्रमुखों के चुनाव में भाजपा को अपनों की बगावत से दो-चार होना पड़ रहा है। इस पर पार्टी ने सख्त रूख अपनाते हुए विभिन्न जिलों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे चार क्षेत्र पंचायत सदस्यों समेत सात कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इनमें रामनगर क्षेत्र से विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट भी शामिल हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के अनुसार जिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने पर पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें श्वेता बिष्ट, रवि कन्याल (नैनीताल), विक्रम बगडवाल (अल्मोड़ा) व रागिनी भट्ट (टिहरी) शामिल हैं।