अल्मोड़ा। कांग्रेस के पुराने सिपाही मोहन सिंह मेहरा ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता दिलाई। पूर्व जिपं अध्यक्ष मोहन सिंह मेहरा ने कहा कि वह भाजपा को जिला पंचायत चुनावों में अपना समर्थन देंगे। कांग्रेस पार्टी से द्वाराहाट के पूर्व विधायक मदन बिष्ट की पत्नी को उमा बिष्ट को जिला पंचायत अध्यक्ष का टिकट दिए जाने के बाद से कांग्रेस पार्टी में घमासान चल रहा था। पूर्व जिपं अध्यक्ष रहे मोहन सिंह मेहरा के पुत्र सुरेंद्र ने तीसरे मोर्चें का गठन कर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया था। तीसरा मोर्चा अपने पास आठ सदस्यों के होने का दावा कर रहा था। लेकिन तीसरे मोर्चें ने किसी भी दल को समर्थन देने की हामी नहीं भरी। जिससे कांग्रेस और भाजपा में भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
भाजपा के हुए कांग्रेस के पुराने सिपाही