बगदाद: सुरक्षाबलों ने चार प्रदर्शनकारियों को उतारा मौत के घाट


नई दिल्ली। पिछले महीने हुए सरकार विरोधी प्रदर्शन में कम से कम 319 लोगों की मौत हो गई है। इराकी सुरक्षा बलों ने शनिवार को बगदाद में चार प्रदर्शनकारियों को मार डाला और सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को वापस खदेड़ दिया। इसके अलावा कई टेंटों को जला दिया गया जिनका इस्तेमाल रात गुजारने के लिए किया जा रहा था। यह जानकारी कुछ कार्यकर्ताओं ने अल जजीरा को दी है। ताहिर चौक से लगभग एक किलोमीटर दूर अल खलानी वाणिज्यिक क्षेत्र में इराकी सुरक्षा बलों द्वारा आंसू गैस और जिंदा गोला बारूद का इस्तेमाल किया था।
इराक के स्वतंत्र मानवाधिकार उच्चायोग ;आईएचसीआरद्ध के अनुसार लगभग 1200 लोग घायल हुए हैं। हिंसक प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को दक्षिणी शहर बसरा में दो लोगों की हत्या कर दी गई। बसरा एक तेल से भरपूर शहर है जो इराक की राजधानी बगदाद के लगभग 450 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इराकी सुरक्षाबलों द्वारा छोड़े गए आंसू गैस के गोलों के कारण लगभग 23 छात्र घायल हो गए। यह हादसा गलती से हुआ। छात्रों की स्थिति के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं हैं। हालांकि अधिकारियों ने इसपर कोई टिप्पणी नहीं की है। बगदाद और देश के कई शिया प्रांतों में बेरोजगारीए सरकारी भ्रष्टाचार और बुनियादी सेवाओं की कमी, जैसे बिजली और स्वच्छ पानी के लिए विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।