नई दिल्ली। हरियाणा में कांटे की टक्कर में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना है। सीटों के रुझान लगातार बदल रहे हैं। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और कविता जैन सहित कई दिग्गज चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला कैथल से चुनाव हार गए हैं। योगेश्वर दत्त भी हार गए हैं। योगेश्वर दत्त बरोदा से चुनाव लड़ रहे थे। दूसरी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान व पिहोवा से भाजपा प्रत्याशी संदीप सिंह चुनाव जीत गए हैं। अब तक 38 पर भाजपा आगे है। 34 सीटों पर कांग्रेस आगे है। जेजेपी भी 10 सीटों पर आगे है। 8 सीटों पर अन्य आगे हैं। मुख्यमंत्री मनोहरलाल करनाल से 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलाेई से करीब 54 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच ठीक सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। भाजपा के सात मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं। इनमें कैप्टन अभिमन्यु, ओमप्रकाश धनखड़, कविता जैन और कृष्णलाल पंवार शामिल हैं। रोहतक से मनीष ग्रोवर भी रोहतक से 98 वोटों से आगे हो गए हैं। पिछले पांच साल से सत्तारूढ़ भाजपा को जहां इस बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने को लेकर आशान्वित है। जननायक जनता पार्टी का दावा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आ सकती है और सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला के पास होगी।
हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना